जबलपुर:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग ने युवकको फर्जी वाट्सएप गु्रप में जोडऩे के बाद फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप लोड करवाकर शेयर मार्केट में फर्जी ट्रेड मे रूपये निवेशित करवाते 2 लाख 94 हजार रूपए की चपत लगा दी। तिलवारा पुलिस नेे धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को प्रशांत कुमार पाण्डे 30 वर्ष निवासी सगडा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह मंगेली मे निमार्णाधीन भवन में सर्वेयर के पद पर कार्यरत है।
उसके मोबाईल नम्बर को आस्था ट्रेड हब वाट्सएप ग्रुप में एडमिन द्वारा जोडा गया था, ग्रुप एडमिन ने स्वयं को कम्पनी का सीईओ बताया था। एडमिन द्वारा एसीएस ट्रेड नाम का एप् डाउनलोड करने कहा था इसलिये उसने मोबाईल पर एप्प डाउनलोड किया था जो उसके द्वारा एसीएस ट्रेड एप्प के माध्यम से 2-2 हजार रूपये जमा किये थे एवं मार्केटिंग शेयर में 4 हजार 164 रूपये की खरीदी की गयी थी। इसके बाद कई बार अलग अलग दिनॉंको को कुल 2 लाख 94 हजार रूपये निवेशित किये थे।
लेंसकार्ड आईपीओ लांच होने पर उक्त आईपीओ खरीदने के लिये उसके द्वारा अपने बैंक आफ इंडिया खाता शाखा सुल्तानपुर एवं बैंक आफ बडोदा शाखा अम्बेडकर नगर यूपी के माध्यम से गु्रप कस्टमर केयर एडवाईजर मीना जोशी द्वारा बताये गये बैंक आफ बडौदा शाखा जगदपुरा जयपुर राजस्थान खाता में मेाबाईल फोन पे गूगल पे के माध्यम से शेयर मार्केटिंग के लिए जमा कराये गये, उसके एकाउंट में रूपये वापस न दिखाई देने पर जानकारी प्राप्त किया तो ज्ञात हुआ कि फर्जी वाट्सएप गु्रप के माध्यम से फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप लोड करवाकर बेईमानी करने की नीयत से फर्जी ट्रेड में शेयर मार्केट में कुल 2 लाख 94 हजार रूपये की राशि जमा करवाते हुये धोखाधड़ी की गयी है।
