उच्च न्यायालय में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

ग्वालियर। बालवीर जो हाईकोर्ट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे है, उन्हें न्यायमूर्ति आनंद पाठक प्रशासनिक न्यायाधिपति मप्र उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि हाईकोर्ट को एक विश्वविद्यालय की तरह होना चाहिए जहां रचनात्मकता हर रूप में प्रदर्षित, लक्षित और मेनिफेस्ट होनी चाहिए। बच्चों में प्रतियोगिता की भावना होना जरूरी है क्योंकि वो आपको आगे बढाने में मदत करती है, लेकिन प्रतियोगिता भी सकारात्मक होनी चाहिए। यदि हमारा दोस्त जीतता है तो हमें खुश होना है, लेकिन निराश नहीं होना है और सकारात्मक प्रयास करना है। यह भावना हमें हमेशा सकारात्मकता से भरती है, साथ ही यह भी जरूरी है कि हमें आस-पास के लोगों के प्रति संवेदनशील बनना है, स्वयं भी मौका प्राप्त करना है दूसरों को भी मौका देना है। न्यायमूर्ति आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति अमित सेठ एवं न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता ने भी प्रतियोगी बच्चों को शुभकामनाए प्रदान की ।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रजिस्ट्री एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों की तीन आयु वर्ग बनाकर नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, फैंसीड्रेस, निबंध-लेखन कुल 06 विधाओं में प्रतियोगिताए आयोजित की जा रही है, जिसमें विधा चित्रकला एवं निबंध लेखन, नृत्य, गायन, वादन एवं फैंसी ड्रेस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

Next Post

तीन दिवसीय नेशनल आर्बिट्रेशन प्रतियोगिता आयोजित

Sun Nov 23 , 2025
ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में तीन दिवसीय नेशनल आर्बिट्रेशन प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता फाइनल राउंड के साथ समाप्त की गई। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को आर्बिट्रेशन की बारीकियों से अवगत कराना था तथा ताकि आर्बिट्रेशन का प्रयोग करके लंबित मामलों को सुलझाया जा […]

You May Like

मनोरंजन