हितकारिणी महोत्सव में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर: हितकारिणी सभा विद्या परिषद द्वारा आयोजित हितकारिणी महोत्सव-2026 के तहत हितकारिणी नर्सिंग महाविद्यालय सभागार में विद्यार्थियों के बीच एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नीतू पाण्डे, विशिष्ट अतिथि हितकारिणी विद्या परिषद अध्यक्ष समर सिंह गायकवाड़ तथा अध्यक्षता परिषद सचिव जयेश सिंह राठौर ने की। नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रिन्सी साजी मौजूद रहीं। निर्णायक के रूप में रुचि केसरवानी, एनी पारिख एवं गीतिका जायसवाल उपस्थित रहीं। प्राथमिक वर्ग में एलिना बुन्द्रा प्रथम, आयत सोनकर द्वितीय और शुभांगी लखेरा तृतीय रहीं।

विद्यालय स्तर पर रिया रघुवंशी प्रथम, उन्नति नंदा द्वितीय और अनन्या अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय स्तर पर हितकारिणी विधि महाविद्यालय प्रथम, नर्सिंग महाविद्यालय द्वितीय और इंजीनियरिंग कॉलेज तृतीय रहा। समापन समारोह में हितकारिणी सभा के उप सभापति एवं विधि महाविद्यालय शासी निकाय अध्यक्ष अशोक गुप्ता मुख्य अतिथि तथा उप सभापति एवं नर्सिंग महाविद्यालय शासी निकाय अध्यक्ष मुकुल खम्परिया विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता जयेश राठौर ने की। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन सरिता सिंह ने किया और आभार संयोजक विद्या परिषद राजीव श्रीवास्तव ने माना। कार्यक्रम की सफलता में नरेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, डॉ. अनूप तिवारी सहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों का सहयोग रहा।

Next Post

सरकारी स्कीम में लोन दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगे

Tue Oct 6 , 2026
इंदौर: सरकारी स्कीम के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड एएसआई और उसके बेटे से 40 लाख रुपए ठगने के मामले में राजेंद्रनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने रकम लेने के बाद न लोन पास कराया और न ही पैसे वापस किए. शिकायत के […]

You May Like