भोपाल। प्रदेश में खाद्य पदार्थों और दवाओं के नमूनों की जांच व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में जबलपुर में नई सुविधा शुरू होने जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जबलपुर स्थित संभागीय प्रयोगशाला को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड से प्रमाण पत्र मिल गया है. इससे अब जबलपुर में भी खाद्य पदार्थों और दवाओं के नमूनों की जांच शुरू हो सकेगी.
अब तक जबलपुर संभाग से लिए जाने वाले नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जाते थे. इस कारण जांच रिपोर्ट मिलने में अधिक समय लग सकता था. नई प्रयोगशाला शुरू होने से नमूनों की जांच स्थानीय स्तर पर हो सकेगी और रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में मिलने में मदद मिलेगी. प्रदेश में इससे पहले भोपाल और इंदौर की संभागीय प्रयोगशालाओं में खाद्य एवं औषधि नमूनों की जांच की सुविधा उपलब्ध थी. जबलपुर प्रयोगशाला को मान्यता मिलने से प्रदेश की जांच व्यवस्था का दायरा बढ़ेगा.
Next Post
डेरेक ओ' ब्रायन ने संसद में नेहरू को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए
Sat Nov 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने शनिवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों की अनुपस्थिति पर […]

You May Like
-
10 months ago
विद्युत लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
-
2 years ago
लाेहड़ी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं यादव ने