विद्युत लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

सतना : पेड़ की छंटाई करना बुजुर्ग के लिए उस वक्त जानलेवा साबित हुआ जब इस दौरान वे 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए. इस घटना के चलते ग्रामीणों के बीच जबरदस्त आक्रोश पनपने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा किसी तरह मामले का शांत कराया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौथार निवासी शिवधारी कोल उम्र 60 वर्ष बुधवार को पेड़ की छंटाई कर रहे थे. पेड़ पर सीढ़ी लगाकर वे ऊपर चढ़े और एक एक करके वे पेड़ की टहनियां काटने लगे. लेकिन इसी दौरान अचानक वे ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए.

नतीजतन उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह घटना होती देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया. शोर सुनकर गांव के कई रहवासी भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए. घटना की सूचना मिलने पर उचेहरा थाने में पदस्थ उनि शारदा सेवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने फौरन ही विद्युत आपूर्ति को बंद कराया. जिसके बाद लोगों की सहयता से मृत बुजुर्ग के शव को नीचे उतारा गया. लेकिन तब तक वहां पर काफी लोगोंं की भीड़ जमा हो चुकी थी.

आक्रोशित लोगों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया. परिजन और रहवासी इस घटना का जिम्मेदार विद्युत विभाग और ठेकेदारों को ठहराते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. पुलिस द्वारा समझाइस दिए जाने पर किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत हुआ. जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस घटना के चलते लगभग 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही.
 झूल रही है विद्युत लाइन
झूल रही 33 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दंनाक मौत हो जाने की घटना को देखते हुए चौथार और करही खुर्द के रहवासियों के बीच खासा आक्रोश देखने को मिला. लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की सरपरस्ती में ठेकेदारों द्वारा कुछ इस तरह लाइन डाली गई है कि वह जगह जगह काफी नीचे झूल रही है. जिसके चलते विद्युत लाइन कई स्थानों पर काफी नीचे आ चुकी है. यहां तक कि पंचायत भवन के सामनेक भी तार की ऊंचाई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है. जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने मांग की विद्युत लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही उनमें कसावट भी लाई जाए

Next Post

पेड़ से टकराई बाइक, 1 मृत 1 गंभीर

Thu Jan 15 , 2026
सतना :मकर संक्रांति का मेला देखकर लौट रहे दो लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. पेड़ से बाइक टकराने के कारण जहां एक की मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like