लाेहड़ी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं यादव ने

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोहड़ी पर्व के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “कृषि समृद्धि, धन-धान्य एवं उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी परंपराओं एवं संस्कृति की अमूल्य विरासत का प्रतीक यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, संपन्नता और ईश्वर की कृपा लेकर आए, यही प्रार्थना है।”

इसके पहले डॉ यादव ने रविवार की रात्रि में यहां लोहड़ी के मद्देनजर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डॉ यादव ने स्थानीय रवींद्र भवन परिसर में आयोजित ‘लोहड़ी पर्व’ कार्यक्रम में सहभागिता कर विचार साझा किए और इस अवसर पर उपस्थित सभी सिख भाई-बहनों को लोहड़ी की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पावन प्रकाश आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव लेकर आए, सबके जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार हो, यही कामना है। इस कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद थे।

Next Post

महाकुंभ की शुरूआत पर यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की

Mon Jan 13 , 2025
भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आज से महाकुंभ के शुभारंभ पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “आस्था, भक्ति एवं अध्यात्म के महाकुम्भ का शुभारंभ…पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज की पुण्य […]

You May Like