महाकुंभ की शुरूआत पर यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आज से महाकुंभ के शुभारंभ पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “आस्था, भक्ति एवं अध्यात्म के महाकुम्भ का शुभारंभ…पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज की पुण्य भूमि पर आज विश्व के सबसे विशाल समागम ‘महाकुम्भ’ का शुभारंभ हुआ। महाकुम्भ के माध्यम से देश-विदेश से श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के दर्शन होंगे। कुम्भ में पधारे समस्त श्रद्धालुओं को प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं। आप सभी श्रद्धालुओं पर मां गंगा की कृपा बरसे, समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही कामना है।”

राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के नेताओं ने भी महाकुंभ की शुरूआत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

Mon Jan 13 , 2025
श्रीनगर, 13 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे घाटी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने और 15, […]

You May Like