सेवानिवृत्त अधिकारी 64 वर्ष की आयु में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर बने प्रेरणा स्रोत

जीरापुर। अगर मन में किसी कार्य को करने का जज्बा और लगन हो तो फिर उसके आढ़े उम्र या और अन्य कोई कारण नहीं आता है, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी ने.

सेवानिवृत्त अधिकारी रमेशचंद्र शर्मा ने कठिनतम परीक्षाओं में एक मानी जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को उत्तीर्ण कर एक प्रेरणात्मक संदेश दिया है.

उन्होंने उम्र के इस पड़ाव में यह संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य बनाकर पूर्ण ईमानदारी और समर्पण भाव से किसी प्रतियोगी परीक्षा, कार्य को किया जाये तो सफलता निश्चित मिलेगी.

श्री शर्मा द्वारा कृषि विस्तार अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद यूजीसी नेट परीक्षा दी जिसमें वह उत्तीर्ण हुए है. श्री शर्मा ने यह परीक्षा लोक प्रशासन ( पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ) विषय से 88.77 पर्सेंटाइल से उत्तीर्ण की है, उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों , मित्रगण , पारिवारिक सदस्यों ने बधाई दी है. वर्तमान में श्री शर्मा भारतीय जनता पार्टी में मंडल महामंत्री के रूप में दायित्व संभाले हुए है.

Next Post

राज्यमंत्री पंवार ने ब्यावरा की 6 पंचायतों में किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण

Sun Feb 8 , 2026
ब्यावरा। विकास कार्यो को सतत् रुप से गति प्रदान करते हुए राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा विधानसभा की 6 ग्राम पंचायतों में लगभग 3 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया. इनमें ग्राम पंचायत शाहपुरा में लगभग 27 लाख, कचनारिया […]

You May Like