पंचांग 03 जनवरी 2026:-
रा.मि. 13 संवत् 2082 पौष शुक्ल पूर्णिमा शनिवासरे शाम 4/3, आद्र्रा नक्षत्रे शाम 6/28, ब्रह्म योगे दिन 10/3, वव करणे सू.उ. 6/46, सू.अ. 5/14, चन्द्रचार मिथुन, पर्व- स्नानदान पूर्णिमा, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शनिवार 03 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ की यात्राओं में धन व्यय होगा, मानसिक उलझन रहेगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, वर्ष के मध्य में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा, सामाजिक कार्यो में ख्याति मिलेगी, वर्ष केअन्त में व्यर्थ की भागदौड़ से मन तनावग्रस्त रहेगा, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का यात्राओं में धन व्यय होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मानसिक उलझन रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का व्यक्तित्व सुखमय निखरेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का स्वाभाव मिलनसार और सामंजस्यपूर्ण रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन साधारण और आनन्दमय रहेगा.
—————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 03 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुंदर, लगनशील, स्वस्थ्य एवं कोमल हृदय का होगा, मधुरभाषी होगा, इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी, यात्रा एवं मनोरंजन में विशेष रूचि रहेगी. ये अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
—————————————————
मेष- जोड़तोड़ करके काम कराने के चक्कर में नुकसान होगा, न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी, आशा से अधिक परिश्रम करने पर लाभ होगा.
वृषभ- युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ेगा, अपने काम को लेकर ज्यादा गंभरी होंगे, सरकारी विभाग में रूके कार्यों के बनने का योग है.
मिथुन- बढ़ते खर्च को पूरा करने में कठिनाई आयेगी, कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, कामकाज के प्रति अरूचि एवं उदासीनता रहेगी, सोचे हुए कार्यों में बाधा आयेगी.
कर्क- बिना सोचे समझे नए काम में हाथ न डालें, लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भाग्यवर्धक शुभ समाचार प्राप्त होगा, धार्मिक काय्र के प्रति रूचि रहेगी.
सिंह- अपने संपर्कों से रूके काम निकालने में सफल होंगें यात्रा का योग है. राजकीय प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी.
कन्या- जिद्दी रवैया तरक्की की राह में बाधक होगा, समाज में आपके कार्य की पहचान बनेगी, सामाजिक संबंधों में विस्तार होगा, नए संबंधों में मैत्री संबंध महत्वपूर्ण रहेंगें.
तुला- आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे, खर्च की अधिकता रहेगी, लाभ के नये मार्ग खुलेंगे, मिलन होगा, सुख संतोष बना रहेगा.
वृश्चिक- अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे, नियमित दिनचर्या रहेगी, इष्ट मित्रों का सहयोग रहेगा, मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी, श्रम साध्य कार्य बनेगा.
धनु- उत्तराधिकार संबंधी समस्या हल होने से राहत मिलेगी, घरेलू आवश्यकताएं की पूरी करने दौड़धूप करना पड़ेगा, पारिवारिक वातावरण सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा.
मकर- दूसरों के दबाव में लिए फैसले मौका मिलते ही बदल देंगे, मित्र वर्ग उत्साहवर्धक सहयोग करेगा, जायजाद प्रापर्टी आदि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. संयम रखें.
कुम्भ- व्यापारिक समझौते भाग्योदय में सहायक रहेंगे, मन की बात करीबी से कहने पर तनाव कम होगा, किये गये प्रयासों में लाभ प्राप्त होगा. नए उपक्रमों का विकास होगा.
मीन- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता के आसार हैं, आपके बढ़ते प्रभाव से लोग ईष्र्या करेंगे, परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम अधिक करना होगा, उत्तम परिणाम प्राप्त होगा.
—————————————————
व्यापार-भविष्य:
पौष शुक्ल पूर्णिमा को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां में घटबढ के बाद नरमीं का रूख रहेगा, गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना देशी घी, सरसों में मंदी की चाल चलेगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 30 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 5667 है.
—————————————————
