जापानी प्रधानमंत्री जल्द छोड़ सकते हैं अपना पद : मीडिया

जापानी अखबार द मैनिची ने बताया कि प्रधानमंत्री अगस्त के अंत तक अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।
यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जापान के साथ एक “बड़े समझौते” की घोषणा और इशिबा के सत्तारूढ़ गठबंधन के उच्च सदन में बहुमत खोने के कुछ ही दिनों हुआ है।
इस बीच, समाचार पत्र योमिउरी शिंबुन ने बताया कि वह हाल ही में हुए उच्च सदन के चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की हार की जिम्मेदारी लेने के लिए इस माह के अंत तक अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।
सत्तारूढ़ गठबंधन के पास अब 248 में से 122 सीटें हैं, जबकि चुनाव से पहले 141 सीटें थीं। दूसरी ओर, विपक्ष ने उच्च सदन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सीटों की संख्या बढ़ा ली हैं। अब उसके पास 126 सीटें हैं।
गौरतलब है कि चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनका इस्तीफा देने, सरकार में बदलाव करने या गठबंधन का विस्तार करने की कोई योजना नहीं है।

Next Post

ज़ेलेंस्की को अपने गुट की जाँच का डर: रिपोर्ट

Wed Jul 23 , 2025
मॉस्को, 23 जुलाई (वार्ता) यूक्रेन ने देश में भ्रष्‍टाचार को रोकने के लिए बनी संस्‍थाओं की शक्तियों में कटौती कर दी है। सरकार के इस कदम को कठोर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के भ्रष्टाचार विरोधी निकायों पर प्रतिबंध […]

You May Like