नववर्ष पर आज मैहर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

मैहर: नववर्ष के अवसर पर मैहर स्थित माँ शारदा देवी मंदिर में एक लाख से अधिक दर्शनार्थियों के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु ट्रेन, बस एवं निजी वाहनों से मैहर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।मंदिर प्रशासक एवं एसडीएम दिव्या पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के 300 पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।

दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं VIP गर्भगृह दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। नववर्ष की व्यवस्थाएं नवरात्रि मेले की तर्ज पर की गई हैं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार मंदिर के पट खोले व बंद किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों को सफाई, पेयजल, अलाव तथा यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।रोपवे टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन स्कैनर लगाए गए हैं।

साथ ही 12 ओमनी वाहन लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से मंदिर तक ले जाया जाएगा एवं वापस लाया जाएगा।सुलभ दर्शन योजना मंदिर समिति द्वारा सुलभ दर्शन योजना के तहत ₹1100 की टिकट पर विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। इस शुल्क में समिति का कर्मचारी श्रद्धालु को रोपवे से ऊपर तक ले जाएगा, माँ शारदा के दर्शन कराएगा, माता की चुनरी भेंट करेगा, मंदिर प्रसाद उपलब्ध कराएगा तथा दर्शन के पश्चात श्रद्धालु को सुरक्षित नीचे तक लाएगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वाहन प्रवेश प्रतिबंध श्रद्धालुओं के वाहन मंदिर परिसर से लगभग एक किलोमीटर पहले ही रोक दिए जाएंगे। वहाँ से श्रद्धालु ई-रिक्शा अथवा पैदल यात्रा कर मंदिर तक पहुंच सकेंगे। दर्शन के लिए 1300 सीढ़ियाँ, समिति की कार सेवा एवं रोपवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।माँ शारदा के दर्शन के पश्चात श्रद्धालु आल्हा-ऊदल के दर्शन कर अपनी यात्रा पूर्ण करते हैं। मान्यता है कि आल्हा-ऊदल माँ शारदा के प्रथम भक्त थे तथा माता की पहली पूजा भी वही करते हैं। कहा जाता है कि आल्हा-ऊदल के दर्शन के बिना दर्शन पूर्ण नहीं माने जाते।इसके अलावा मंदिर प्रबंधन द्वारा यात्री निवास एवं धर्मशालाओं की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। मैहर के कुछ ही होटलों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

Next Post

अवैध धर्मांतरण करा रहे पिता-पुत्र सहित 3 गिरफ्तार

Thu Jan 1 , 2026
सतना: जिले के धारकुण्डी क्षेत्र में अवैध तौर पर मजिस्द के निर्माण और लोगों को बरगलाकर धर्मांतरण कराने की शिकायों पर जब पुलिस ने कार्रवाई की तो न सिर्फ उपरोक्त दोनों आरोपों की पुष्टि हुई बल्कि इसके साथ ही बाहरी फडिंग के जरिए आरोपी के खाते में 9 लाख रु […]

You May Like