
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित 72वीं राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम जिले से कई प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
पुरुष वर्ग में सोमेश मिश्रा, पीयूष, आयुष मस्कर और कपिल जाट को जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। वहीं महिला वर्ग में पूनम मंसूरिया, अंजलि गोहिया, पूनम केवट, खुशी मंसूरिया, कविता शर्मा, इशाना खान, तवा नगर की अनुकृति, तनु शर्मा, जानकी मांझी और नर्मदापुरम की खिलाड़ी शामिल हैं।
जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष भगवती चौरे, सचिव आशुतोष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष एवं जल संसाधन विभाग स्पोर्ट क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान सहित कोच बख्तावर खान, अरुण मलैया, पंकज मलैया, पीटीआई हेमंत पटेल, राहुल मालवीय, प्रफुल्ल पटेल, राजेंद्र पालीवाल, योगेश दर्शिम्भ, हफिज खान, राजेश रघुवंशी, पिंटू तवर और नंदू यादव ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन की कामना की।
