Bhel ने मोज़ाम्बिक के लोकोमोटिव हेतु TM4509 मैगनेट फ्रेम कास्टिंग सौंपी

भोपाल। बीएचईएल, भोपाल के फाउंड्री डिवीजन में शनिवार को एक गरिमामय हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राइट्स (RITES) के अंतर्गत मोज़ाम्बिक के लिए निर्मित WDM3A ALCO लोकोमोटिव हेतु विकसित TM4509 मैगनेट फ्रेम कास्टिंग को सौंपा गया। इस अवसर पर बीएचईएल, भोपाल के कार्यकारी निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कास्टिंग का औपचारिक हस्तांतरण किया।

समारोह में रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी–मैन्युफैक्चरिंग, वाणिज्य एवं अनुरक्षण) तथा एस. ए. डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपाध्याय ने फाउंड्री डिवीजन के प्रयासों की सराहना करते हुए समयबद्ध आपूर्ति, तकनीकी उत्कृष्टता एवं ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों से निरंतर समर्पण के साथ ग्राहक विश्वास को और मजबूत करने तथा बीएचईएल के संचालन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान अंतिम (36वीं) TM4509 मैगनेट फ्रेम कास्टिंग का औपचारिक हस्तांतरण ए. के. सिंह, अपर महाप्रबंधक (फाउंड्री) द्वारा आर. के. सिंह, अपर महाप्रबंधक (टीएक्सएम) को किया गया, जिससे इस प्रतिष्ठित ऑर्डर की सफल पूर्णता सुनिश्चित हुई।

Next Post

ग्वालियर की बिग बॉस फेम तान्या मित्तल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कंडोम फैक्ट्री दिखाई

Sat Dec 27 , 2025
ग्वालियर। बिग बॉस 19 का हिस्सा बनकर चर्चा में आईं ग्वालियर की तान्या मित्तल ने आखिरकार अपनी फैक्ट्री दुनिया को दिखा दी है। उन्होंने बताया कि वो क्या काम करती हैं। इसके साथ ही तान्या मित्तल ने अपने ऊपर लगे झूठ बोलने के आरोपों को गलत साबित कर दिया है। […]

You May Like