देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग


जबलपुर: मध्यप्रदेश ने इतिहास बनाते हुए एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों के लिए जी आई टैग हासिल करने में सफलता हासिल की है। देश में यह पहली बार हुआ है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जीआई टैग मिला है। इनमें जबलपुर का मटर, सिंघाड़ा शामिल है।विदित हो कि हरा मटर जबलपुर की एक लोकप्रिय सब्जी और प्रमुख रबी फसल है। ये काफी पौष्टिक भी होते हैं और इनमें उचित मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

हरी मटर या गार्डन मटर, छोटे, गोलाकार बीज हैं जो पाएसम सटाईवम पौधे द्वारा उत्पादित फली से आते हैं। वे सैकड़ों वर्षों से मानव आहार का हिस्सा रहे हैं और दुनिया भर में खाए जाते हैं। फसल अवधि 40-60 दिन है। जिले में वर्ष 2018-19 में हरी मटर की कुल बुआई 31,360 हेक्टेयर क्षेत्र में की गयी है तथा वर्ष 2018-19 का वार्षिक उत्पादन 52,500 टन है।
इसी प्रकार सिंघाड़ा की खेती के लिए सात महीने की मेहनत लगती है। पौधे को अपने पूर्ण आकार में विकसित होने में चार महीने लगते हैं और फल आने में तीन महीने और लगते हैं। बुआई का मौसम मई-जून के गर्मियों के महीनों में शुरू होता है। किसान एक छोटे पोखर पा छोटे जलाशय में बीज बोते हैं। एक महीने के भीतर, पौधा एक बेल में बदल जाता है जिसे बाद में बड़े तालाब में प्रत्यारोपित किया जाता है।

फलों की तुड़ाई दिसम्बर-जनवरी माह में की जाती है। जबलपुर, सतना और आसपास के जिलों में सिंधारा की खेती करने वाले लगभग 4,500 किसान हैं, जो मध्य प्रदेश में सिंधारा के मुख्य हितधारक हैं। ताजा सिंघाड़ा अपनी उच्च जल सामग्री (80प्रतिशत), स्टार्च (52 प्रतिशत), प्रोटीन (1.87 प्रतिशत) और टीएसएस (7-8 प्रतिशत) के लिए जाना जाता है।

Next Post

शादी डॉट कॉम के जरिए चल रहा ब्लैकमेलिंग का खेल

Wed Jul 1 , 2026
जबलपुर: शादी डॉट कॉम और अन्य नामी वैवाहिक वेबसाइट्स पर जीवनसाथी की तलाश कर रहे युवक-युवतियां जिस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपना घर बसाने के लिए कर रहे हैं, उसी को शातिर अपराधियों ने ठगी, ब्लैकमेलिंग और शारीरिक व मानसिक शोषण का अड्डा बना लिया है। फर्जी प्रोफाइल के जरिए युवाओं […]

You May Like