बनखेड़ी। होली एवं रमजान पर्व को लेकर थाना बनखेड़ी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य दोनों प्रमुख त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करना रहा।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिकारी संजीव मालानी, थाना प्रभारी विजय सनस, नायब तहसीलदार आर.एस. मरावी, पत्रकार मुकेश सराठे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थितजनों से अपील की कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, ध्वनि नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
