सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा

*बैठक में कहा: मंत्रियों के पास हमारे लिए समय नहीं, टीआई से मिलने दस बार फोन करना पड़ता है*

नवभारत न्यूज

मुरैना। मुरैना के पूर्व विधायक और सिंधिया समर्थक भाजपा नेता रघुराज सिंह कंसाना ने भाजपा की कार्यकर्ता बैठक में अपनी ही सरकार और मंत्रियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब मंत्रियों के पास अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए समय नहीं है, तो फिर प्रशासन की ओर से सुनवाई की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के निवास पर कार्यकर्ता बैठक में पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने राज्य सरकार और प्रशासन को जमकर घेरा। रघुराज कंसाना ने कहा कि हमारे लिए न प्रभारी मंत्री के पास समय है, न ही सरकार के अन्य मंत्रियों के पास। जब कभी बात करते हैं तो सिर्फ हालचाल पूछते हैं। यही कारण है कि अधिकारी भी हमारी बात नहीं सुनते। किसी कार्यकर्ता की बाइक छुड़वानी हो या थानेदार से मिलना हो, दस-दस बार फोन लगाने पड़ते हैं।

पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि नेताओं और मंत्रियों को सुनना होगा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा ठीक नहीं है। चुनाव आते ही उन्हें हमारी याद कैसे आ जाती है? जब हमारे सहयोग और परिश्रम से सरकार बनती है, तो फिर सत्ता में आने के बाद हमें क्यों नजरअंदाज किया जाता है।

*लगातार दो बार विधानसभा चुनाव हारे हैं रघुराज कंसाना*

गौरतलब है कि रघुराज कंसाना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से जुड़े हैं। उन्होंने कांग्रेस से 2018 में मुरैना से जीत दर्ज की थी। 2020 में सत्ता परिवर्तन के समय सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उसी साल हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहते हुए हार गए थे। इसके बाद 2023 विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन इस बार भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

Next Post

सट्टा लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल। जिले के देहात थाना क्षेत्र में सट्टा लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास पुलिस ने मौके से नगद रूपए और सट्टा पर्ची बरामद की है. परबलिया थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मुबारकपुर में अवैध तरीके से सट्टा लगाने की जानकारी सामने आ रही […]

You May Like

Play sound