जगतगुरू राजेन्द्र दास महाराज ने बसामन मामा के दर्शन कर पीपल वृक्ष रोपित किया

रीवा: बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पंचवटी वृक्षारोपण कार्यक्रम में पाँच पवित्र वृक्षों का रोपण किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के इस पुनीत संकल्प में पाँच पवित्र वृक्षों का रोपण आने वाली पीढ़ी के लिये हरित और स्वस्थ्य भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज एवं उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा के दर्शन किये. उन्होंने बसामन मामा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी व आशिर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर पीपल का वृक्ष रोपित करते हुए राजेन्द्रदास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पीपल का वृक्ष आस्था, पर्यावरण संरक्षण और जीवन ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसमें भगवान नारायण साक्षात विराजमान होते हैं. इस अवसर पर एसडीएम दृष्टि जायसवाल एवं पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, डॉ. राजेश मिश्रा भी उपस्थित रहे.

उप मुख्यमंत्री ने स्वयं कार्ट वाहन ड्राइव करते हुए महाराज जी को बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौशाला व प्राकृतिक खेती स्थल का अवलोकन कराया. राजेन्द्रदास ने गौसंरक्षण के साथ प्राकृतिक खेती के प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इससे हमारी धरती माता स्वस्थ्य रहेगी, शुद्ध अनाज उत्पादित होगा और सभी स्वस्थ्य रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रकल्प का किसान लाभ लेकर अपने खेतों में भी इसे अपना सकेंगे. यह उनके लिये प्रेरणादायी है.

उन्होंने कहा कि गौवंश वन्य विहार में सुखपूर्वक गौवंश निवास कर रहे हैं. यहां उनकी पूरे मनोभाव से सेवा हो रही है. उप मुख्यमंत्री ने राजेन्द्रदास महाराज को बसामन मामा गौशाला में शिला पट्टिका पर लिखी गौमाता की महिमा की कविता को पढक़र सुनाया एवं विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान संतजन व गौअभ्यारण्य से संबंधित जन उपस्थित रहे. बतादे कि दो दिन से यहा कथा चल रही है जिसका श्रवण करने दूरदराज से लोग पहुंच रहे है.

Next Post

सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाई गईं झुग्गियां: महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर उतरकर किया जोरदार हंगामा

Sat Feb 14 , 2026
भोपाल: राजधानी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई होशंगाबाद रोड पर स्थित दानिश नगर के पास दीपक नगर से 15 झुग्गियों पर की गई. सभी अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया. इस कार्रवाई का झुग्गी वासियों और आस पास के लोग विरोध करने […]

You May Like