राज्यसभा के लिए दबाव की रणनीति है दिग्विजय सिंह की संघ पर तारीफ : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रशंसा किए जाने पर तीखा हमला बोला है। डॉ. मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान से ओसामा बिन लादेन की आत्मा दोजख में रो रही होगी और जाकिर नाइक खुद को अनाथ महसूस कर रहा होगा।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह वही नेता हैं, जिन्होंने कभी भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़े थे। ऐसे व्यक्ति के मुंह से संघ और राम-राम सुनना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि संघ की तारीफ करना दिग्विजय सिंह के राजनीतिक इतिहास से मेल नहीं खाता।

पूर्व गृह मंत्री ने इस बयान के पीछे राजनीतिक मंशा बताते हुए कहा कि यह सब आगामी राज्यसभा चुनावों से जुड़ी दबाव की रणनीति हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह वर्ष 2020 में राज्यसभा चुनाव के समय सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई थी, उसी तरह अब भी कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दो महीने बाद फिर राज्यसभा चुनाव हैं और ऐसे में दिग्विजय सिंह का रुख अचानक बदलना संदेह पैदा करता है। उन्होंने इसे पूरी तरह राजनीतिक चाल करार दिया।

Next Post

सहृदय प्रेक्षक में ही रस की उत्पत्ति होती है: डॉ. सोनी

Tue Dec 30 , 2025
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय के नृत्य विभाग में व्याख्यान माला कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। नृत्य विभाग अध्यक्ष डॉ.अपर्णा चाचोंदिया ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया एवं व्याख्या माला के औचित्य पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ डॉ. राकेश सोनी सहायक प्राध्यापक ललित कला […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।