
भोपाल। कांग्रेस द्वारा आज नेशनल हेराल्ड और असोसिएटेड जर्नल लिमिटेड से सम्बंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया और राहुल गाँधी के खिलाफ चार्टशीट पेश किये जाने के विरोध में बुधवार को ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया.जिसमे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पिंजरे में बंद प्रतीकात्मक तोता लेकर प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया जिसके आक्रोश में आ कर कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेट्स को तोडऩे की कोशिश की पुलिस के रोकने के बाद सभी कार्यकर्ता सड़कों पर लेट कर नारे बाज़ी करने लगे।
कांग्रेस के सभी नेता बीएसएनएल दफ्तर के बाहर ज्ञापन के साथ पिंजरे में बंद तोता भी लिए हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था मोदी सरकार सीबीआई और ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के जरिए विपक्ष को परेशान कर रही है। केंद्र सरकार ने तोते की तरह एजेंसी को कैद कर रखा है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल की है। जिसमे चार्टशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं।इस मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। कोर्ट ने ईडी से मामले की केस डायरी भी मांगी है। 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ इस मामले की शिकायत की थी
