
सोयतकलां। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई. जिला पंचायत आगर मालवा के वार्ड क्रमांक 1 सुसनेर में सदस्य पद के लिए कालू सिंह सिसोदिया को विजयी घोषित किया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ने नवनिर्वाचित सदस्य को प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर निर्वाचन प्रेक्षक पीके वर्मा, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एसडीएम सर्वेश यादव, तहसीलदार रामेश्वर दांगी व निर्वाचन शाखा से जुड़े कर्मचारी पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह चौहान, सज्जनसिह कलारिया व कर्मचारी मौजूद थे.
