
रीवा। ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की रील वायरल होने बाद एसपी विवेक सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, सिटी कोतवाली में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक ने थाना और पुलिस वाहन में सहकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों पर रील बनाकर पोस्ट की हैं, जो वायरल हो रही हैं. वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसपी विवेक सिंह ने नोटिस जारी की है और बताया कि पूरे मामले की जांच की जायेगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी.
जानकारी के अनुसार इन वीडियोज को इंस्टाग्राम मेें शेयर किया गया. विवाद बढऩे के बाद महिला पुलिसकर्मी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. महिला पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालाकि वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया गया है, पुलिस अधीक्षक ने नोटिस जारी की है और जांच के आदेश दिये है. वही रीवा के सामजिक कार्यकर्त्ता व अधिवक्ता बीके माला ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा रीवा में अपराध और नशे का कारोबार बढ़ रहा है और पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय रील बनाकर लाइक बटोरने में व्यस्त हैं.
