सीधी पुलिस ने 118 वारंट किए तामील 

सीधी। कल रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 16 स्थाई वारंट एवं 92 गिरफ्तारी वारंट कुल 118 वारंट तामील किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गस्त के दौरान 37 गुण्डा बदमाश एवं 18 निगरानी बदमाशों को चेक कर भविष्य में अपराध न करने की हिदायत दी गई है। कॉम्बिंग गश्त को और प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक स्वयं थाना कोतवाली एवं जमोड़ी पहुंचे जहा फरार आरोपियों के वारंटों की समीक्षा कर गठित टीमों को ब्रीफिंग उपरांत रवाना किया। कॉम्बिंग गश्त में थाना जमोड़ी ने सर्वाधिक 26 वारंट तामील किया जिसमे 01 स्थाई वारंट एवं 25 गिरफ़्तारी वारंट शामिल हैं। इसी क्रम में थाना कोतवाली ने 03 स्थाई वारंट एवं 09 गिरफ़्तारी वारंट , थाना चुरहट ने 02 गिरफ़्तारी वारंट व 10 स्थाई वारंट, थाना रामपुर नैकिन ने 03 स्थाई वारंट एवं 10 गिरफ़्तारी वारंट,थाना कमर्जी 01 स्थाई ने 10 गिरफ़्तारी वारंट, थाना अमिलिया ने 02 स्थाई वारंट व 10 गिरफ़्तारी वारंट, थाना बहरी ने 02 स्थाई व 08 गिरफ़्तारी, थाना मझौली ने 02 स्थाई वारंट एवं 08 गिरफ़्तारी वारंट तथा थाना कुसमी ने 02 गिरफ़्तारी वारंट तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्त मे लिया है।

Next Post

भाजपा के इशारे पर दाखिल की गई चार्जशीट: कांग्रेस

Wed Apr 16 , 2025
  ईडी की चार्जशीट से खफा कांग्रेसी सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट घेरा   जबलपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। […]

You May Like