सीडीएस को तीनों सेनाओं को संयुक्त आदेश देने का अधिकार मिला

नयी दिल्ली, 24 जून (वार्ता) सरकार ने युद्ध और विभिन्न अभियानों के समय तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढाने तथा उनकी क्षमताओं का अधिकतम इस्तेमाल करने के उद्देश्य से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) को तीनों सेनाओं को संयुक्त आदेश जारी करने का अधिकार दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और कार्यशैली में बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सीडीएस को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश और संयुक्त आदेश जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है। इससे पहले तीनों के प्रमुख युद्ध या आकस्मित स्थिति तथा अभियानों में अलग-अलग आदेश जारी करते थे।

‘संयुक्त निर्देशों एवं संयुक्त आदेशों के अनुमोदन और प्रकाशन के संदर्भ में पहला संयुक्त आदेश आज ही जारी किया गया है। यह प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, कई स्तर पर आदेशों की पुनरावृति को समाप्त करने और अंतर-सैन्य सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देता है। यह पहल तीनों सेनाओं में बेहतर पारदर्शिता, समन्वय और प्रशासनिक दक्षता की नींव रखती है। यह एकजुटता एवं एकीकरण के एक नए युग की शुरुआत की भी प्रतीक है, जो राष्ट्र की सेवा में कार्यरत सशस्त्र बलों के सामंजस्य को और सशक्त बनाती है।

Next Post

नेटबॉल में स्वर्ण पदक जीतने पर राव ने कर्मचारी को किया सम्मानित

Tue Jun 24 , 2025
चंडीगढ़, 24 जून (वार्ता) हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल 2025 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए नेटबॉल में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी कर्ण को सम्मानित किया है। श्री कर्ण वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय […]

You May Like