नीमच में नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर चर्चा

नीमच। जिले में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकास को लेकर सोमवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योग विभाग की बैठक आयोजित हुई। इसमें उद्योग संघ, मंडी व्यापारी, लघु उद्योग भारती संघ पदाधिकारी व जिला अधिकारी शामिल हुए।

 

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर ने जानकारी दी कि सगराना में 28 हेक्टेयर में फर्नीचर क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 150 इकाइयां स्थापित होंगी और लगभग चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अतिरिक्त 57 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसमें 110 भूखण्ड बनाए जाएंगे।

उद्योगपतियों ने कोल्डस्टोरेज, सार्टेक्स इकाईयों को भूखण्ड आवंटन और बिजली व्यवस्था सुधारने के सुझाव दिए। कलेक्टर चंद्रा ने बताया कि देवरी खवासा में 87 हेक्टेयर में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है, जहां बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था होगी। बैठक में उद्योग संघ ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।

Next Post

तीन सितम्बर को होगा खेल अलंकरण समारोह

Mon Aug 18 , 2025
रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे की तिथि में बदलाव के कारण 29 अगस्त को प्रस्तावित खेल अलंकरण समारोह अब तीन सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राज्य के […]

You May Like