तीन सितम्बर को होगा खेल अलंकरण समारोह

रायपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे की तिथि में बदलाव के कारण 29 अगस्त को प्रस्तावित खेल अलंकरण समारोह अब तीन सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि यह समारोह छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 

Next Post

अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय ने किया पदभार ग्रहण

Mon Aug 18 , 2025
सीधी । अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2025 को अपना पदभार ग्रहण कर लिया गया है। श्री पाण्डेय इसके पूर्व उपखण्ड अधिकारी मऊगंज के रूप में पदस्थ थे। साथ ही स्थानांतरित प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राकेश शुक्ला द्वारा भी पदभार ग्रहण कर लिया गया है। Facebook Share on […]

You May Like