
शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट को मध्यम वर्ग की जीत बताया और कहा कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने का परिणाम है, खासकर तब जब लोकसभा चुनाव में बीजेपी 240 सीटों तक सीमित रह गई. उन्होंने 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट का स्वागत किया और कहा कि आखिरकार मध्यम वर्ग की आवाज सुनी गई. साथ ही, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा होगा कि क्या हर साल चुनाव कराए जा सकते हैं, क्योंकि चुनावी राज्य होने के कारण उसे बजट में खास महत्व मिला है.
