
जबलपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सम्पत उपाध्याय द्वारा जन सुनवाई की गई। सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट, सायबर अपराध से सम्बंधित 60 शिकायतें थी।
