जबलपुर:मझगवां थाना अंतर्गत रमखिरिया में गेंहू के बदले चावल नहीं देने पर उपभोक्ता ने साथी के साथ मिलकर सेल्समेन की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सौरभ सोनी 25 वर्ष निवासी रमखिरिरया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राशन वितरण सोसायटी रमखिरिया में सेल्समेन का काम करता है।
दोपहर में गांव का शुभम पटेल सोसायटी में आया और बोला चावल दे दो, गेंहू नहीं चाहिये, उसने कहा कि चावल, गेंहू दोनों बराबर मिलेगें तो शुभम पटेल, गेंहू चावल लेकर चला गया था इसी बात पर शुभम पटेल लकी बर्मन के साथ सोसायटी आया और विवाद करने लगा । शुभम पटैल उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा तथा चाबी के गुच्छे से सिर में मारकर चोट पहॅुचा दी लकी बर्मन ने बीच बचाव किया तो शुभम पटैल जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
