
ग्वालियर। डबरा में जेल रोड से अपहृत महिला प्रीति परिहार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।अशोकनगर के चंदेरी से पुलिस ने प्रीति को बरामद किया है। वह बच्चे को स्कूल छोड़ घर लौट रही थी तभी डबरा के जेल रोड से अपहरण कर लिया गया था। प्रीति के बयानों के बाद खुलासा होगा कि किसने प्रीति का अपहरण किया था। डबरा देहात थाना पुलिस प्रीति के बयान दर्ज कराने ग्वालियर रवाना हो गई है।
