सऊदी-सीरिया की राजधानियों के सीधी उड़ानें 12 साल बाद बहाल

रियाद, 06 जून (वार्ता) सऊदी अरब की कम लागत वाली एयरलाइन ‘फ्लाईनास’ ने रियाद और दमिश्क के बीच सीधी उड़ानें शुरू की हैं और यह सऊदी अरब और सीरिया की राजधानियों के बीच 12 वर्षों में पहली सीधी हवाई संपर्क सेवा है।

एयरलाइन ने गुरुवार से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दमिश्क अंतरराष्ट्रीय ह हवाई अड्डे के बीच नॉनस्टॉप उड़ान सेवा शुरू कर दी है।

‘फ्लाईनास’के कार्यकारी अधिकारी बांदर अलमोहन्ना ने कहा,“ एयरलाइन सीरिया के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने से प्रसन्न है। यह कदम दोनों देशों के बीच संपर्क को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।”

सीरिया के नागरिक उड्डयन और वायु परिवहन के सामान्य प्राधिकरण ने सोमवार को कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख वाहक अमीरात एयरलाइन और फ्लाईनास दमिश्क के लिए सीधी वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करेंगे।

Next Post

आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, तीन घायल

Fri Jun 6 , 2025
सिडनी, 06 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में कुछ ही घंटों के भीतर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है।   एनएसडब्लू में पुलिस ने कहा कि गुरुवार को स्थानीय समय रात आठ बजे के कुछ देर बाद […]

You May Like