छ: माह में फिर तीसरी बार हुई चोरी

सीधी। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम रजडिहा में एक व्यक्ति के घर में छ: माह में तीसरी मर्तबा चोरी की वारदात अज्ञात चोरों द्वारा की गई है। पीडि़त की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने इस बार भी अपराध क्रमांक 0616, दिनांक 17 जुलाई 2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। घटना के संबंध में पीडि़त भगवानदीन सेन पिता रामनिहोर सेन उम्र 72 वर्ष ने बताया कि 16 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे घर के सभी सदस्य भोजन के बाद अपने कमरों में सोने चले गए थे। उनका लडक़ा विनोद अपने परिवार के साथ सिंगरौली में रहता है। उसके कमरे में ताला बंद था। 17 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे जब मेरी पत्नी सोकर उठी तो घर के पीछे तरफ छोटे लडक़े के कमरे में पीछे तरफ से दीवाल खिडक़ी की तरफ सेंध लगी हुई थी। कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी पाकर घर के सभी लोग कमरे में पहुंचे और देखा कि आलमारी व छोटे पेटी का ताला तोडक़र सोने के जेवरातों की चोरी की गई है। चोरी गए सोने के जेवरातों में बड़ा मंगलसूत्र एक नग, कान का झुमका एक नग, बाली एक नग, बिजली एक नग, सोने की अंगूठी एक नग, मनचली माला 14 नग, मनचली लॉकेट 5 नग, मराठी एक नग, चैन दो नग एवं चांदी के सामानों में कमर बंद एक नग, पायजेब एक नग, पायल 7 नग, बिछिया 6 नग, चांदी की थाली एक नग, चांदी का नारियल 1 नग, चांदी की सुपारी 1 नग, चांदी का पान एक नग कोई अज्ञात व्यक्ति रात में घर में सेंध लगाकर चोरी कर ले गया। पीडि़त ने बताया कि इससे पूर्व भी दो बार घर में चोरी की घटना हो चुकी है। पीडि़त का कहना था कि कोतवाली पुलिस केवल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Next Post

चुरहट के जंगल में मिले अज्ञात मानव कंकाल हत्या कांड का सीधी पुलिस ने किया पर्दाफास

Sat Jul 18 , 2026
सीधी । चुरहट के कोष्टा पवाई के जंगल में मिले अज्ञात मानव कंकाल हत्या कांड का सीधी पुलिस ने पर्दाफास करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग में शादी करने के दबाव के बाद प्रेमी ने युवती की पत्थर मारकर हत्या की थी।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया […]

You May Like

मनोरंजन