रूहानियत: अजहर हाशमी के गीतों की कलाकारों ने दी संगीतमय प्रस्तुति

रतलाम: अजहर हाशमी के सूफियाना अंदाज में लिखे गीतों की संगीतमय प्रस्तुति का कार्यक्रम रूहानियत रविवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध युवा संगीतकार सिद्धार्थ कश्यप, अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने की।श्री कश्यप ने कहा कि अजहर हाशमी साहित्य के इनसाइक्लोपीडिया थे। उनका ज्ञान-कोष इतना समृद्ध था कि प्रत्येक साहित्यिक प्रश्न का उत्तर और हर समस्या का समाधान उनके पास सहजता से उपलब्ध हो जाता था।

श्री कुमार ने कहा कि अजहर हाशमी की लेखनी सहज, सरल और संवेदनशील है। उनके गीत सीधे दिल में उतरते हैं और इस समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। भावपूर्ण संध्या में स्नेह पंडित, किरण छाबड़ा, संगीता जैन, रुद्राक्ष दवेसर, जितेंद्र चौहान और प्राची पुरोहित ने हाशमीजी की कविताओं को संगीतबद्ध स्वरूप में प्रस्तुत किया। साहित्य अकादमी द्वारा प्रो. अजहर हाशमी पर निर्मित वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई गई।

वरिष्ठ पत्रकार अर्चना शर्मा द्वारा तैयार किया गया एक विशेष पॉडकास्ट भी दर्शकों के साथ साझा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार क्रांति कुमार चतुर्वेदी, साहित्यकार अरुण जैन,रमेश चोपड़ा, प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, रतन चौहान, अरविंद पुरोहित ,कैलाश व्यास, ओपी मिश्र, डॉ. सुलोचना शर्मा अदिति दवेसर, उदित शर्मा, रचना वर्मा , डॉ. अनिला कंवर, श्वेता नागर, वैदेही कोठारी,आरिफ कुरैशी, तुषार कोठारी, हेमंत भट्ट, अदिति मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रवीणा दवेसर व आभार सतीश त्रिपाठी ने माना।
राम वाला हिन्दुस्तान चाहिए
विशेष आकर्षण रहा 2013 में अजहर हाशमी द्वारा रचित लोकप्रिय गीत मुझको राम वाला हिंदुस्तान चाहिए। इस गीत को प्रस्तुति सिद्धार्थ कश्यप ने संगीतबद्ध किया था और रूप कुमार राठौर ने स्वरबद्ध किया था।

Next Post

भारतीय गेंदबाजों ने किया इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रनों पर ढ़ेर

Sun Jul 13 , 2025
लॉर्ड्स, 13 जुलाई (वार्ता) ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर 22 रन देकर (चार विकेट) जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे चायकाल के बाद इंग्लैंड की पूरी टीम को दूसरी पारी में 192 रनों पर ढ़ेर कर दिया। […]

You May Like