एसडीओपी कार्यालय पेटलावद के नवीन भवन का पूजन एवं संचालन प्रारंभ

पेटलावद। को मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के थांदला आगमन के दौरान एसडीओपी कार्यालय पेटलावद के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया था। इसी क्रम में आज माननीय कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा नवीन भवन का विधि-विधान से पूजन कर कार्यालय में प्रवेश किया गया तथा एसडीओपी कार्यालय का औपचारिक रूप से संचालन प्रारंभ किया गया।इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने की कामना की गई।

 

एसडीओपी कार्यालय के नवीन भवन के संचालन से पेटलावद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा तथा आमजन को पुलिस संबंधी सेवाएं एवं समस्याओं के निराकरण में अधिक सुविधा मिलेगी। नवीन कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी, थाना प्रभारी पेटलावद श्री निर्भय सिंह भूरिया, थाना प्रभारी रायपुरिया श्रीमती गीता जाटव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रभार

Thu Aug 27 , 2026
झाबुआ, जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक आज स्थानीय निजी गार्डन में आयोजित हुई सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने जिला कांग्रेस की पृष्ठभूमि की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत की बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू […]

You May Like