हत्या के आरोपी ने जेल में किया सुसाइड

कंडम बैरक में टॉवेल से फंदा बनाकर लगाई फांसी
ग्वालियर: दो साल पहले डबरा के व्यापारी के बेटे चिराग उर्फ सागर शिवहरे की हत्या के आरोपी शिवम जादौन ने ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना आज उस समय की है, जब कैदियों को बाहर निकाला गया था। शिवम एक कंडम बैरक में गया और वहां उसने साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब बंदियों की गणना की गई तो वह नहीं मिला।

दस मिनट बाद एक और बंदी उसी बैरक में गया तो वहां शिवम को फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आया और तत्काल पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मॉर्च्युरी पहुंचा दिया है।हत्याकांड के सह आरोपी शिवम की दो दिन पहले जमानत याचिका खारिज हुई थी। उसी के बाद से शिवम जादौन उदास था। जिस लड़की दृष्टि ग्रोवर के पीछे चिराग की हत्या हुई थी, उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया था।

कुछ दिन पहले ही लड़की जमानत पर बाहर आई है। चिराग हत्याकांड के मास्टर माइंड व शिवम के छोटे भाई अंश जादौन ने दो साल पहले विश्वविद्यालय थाने की हवालात में फांसी लगाने का प्रयास किया था। समय रहते वहां ड्यूटी कर रहे सिपाही की नजर उस पर पड़ी तो उसने धक्का देकर उसे नीचे गिराया और जान बचा ली। घायल हालत में आरोपी को पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

Next Post

SSC दफ्तर पर उग्र प्रदर्शन, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप

Tue May 20 , 2025
भोपाल।राजधानी में कर्मचारी चयन आयोग पहुंचकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि परसेंटेज बेसिस पर हमको जानकारी नहीं मिल रही है. हमने क्या-क्या गलती की है जिसकी वजह से हमारा सिलेक्शन नहीं हुआ. अभ्यार्थियों ने कहा कि वन विभाग की एक परीक्षा […]

You May Like

Play sound