
बालाघाट। बैहर तहसील के गढ़ी क्षेत्र के भोले भाले आदिवासी किसानों के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, जिसमें किसानों से धान फसल की खरीददारी की और उन्हें पैसा नहीं दिया गया, जिसकी पुलिस को शिकायत मिलते ही पुलिस ने दो आरोपी को जेल भेज दिया है वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।
जानकारी अनुसार, गढी क्षेत्र के किसानों से हालोन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के नाम पर धान खरीदी गई, जब किसान पैसा मांगते रहे तो उन्हें तारीख पर तारीख देते रहे, फिर किसान ममता धुर्वे, धर्म सिंह टेकाम, विष्णु परते ,सुमरन परते ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बसंत यादव, दिनेश कुमार मरकाम को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। इसी मामले में तीसरा आरोपी विनोद भाषंत फरार चल रहा है जिसकी तलाश जा रही है।
