रतनगढ़ वन मंडल परिक्षेत्र के ग्वालियर कला के जंगल में पहली बार दिखा भालू

नीमच। जिले के रतनगढ़ वन मंडल परिक्षेत्र के ग्वालियर कला के जंगल में मंगलवार शाम एक जंगली भालू का विचरण करते हुए वीडियो सामने आया है। भालू राजस्थान की बस्सी फॉरेस्ट सेंचुरी से जिले के वन क्षेत्र में प्रवेश करता हुआ दिखा।

ट्रैक्टर पर सवार कुछ ग्रामीण आडावाला गांव के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने भालू को देखा और ट्रैक्टर रोक दिया। एक ग्रामीण ने मोबाइल से भालू का वीडियो बना लिया। वन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।

विभाग की टीम आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क कर रही है। ग्रामीणों को छोटे बच्चों और मवेशियों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। रात के समय या जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

वन विभाग के एसडीओ दशरथ अखंड ने बताया कि बस्ती वन क्षेत्र से यह भालू मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जंगल में आ गया है। इस क्षेत्र में पहले कभी भालू की मौजूदगी नहीं रही है। भालू द्वारा अब तक किसी पर हमला या शिकार नहीं किया गया है।

Next Post

गाय को करंट लगा, बचाने गए किसान की मौत

Wed May 28 , 2025
नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र के बामणी लुमड़ी में बिजली कंपनी की लापरवाही से एक व्यक्ति और गाय की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम की घटना में जीवराज गुर्जर (45) अपनी गाय को चरा रहे थे। इसी दौरान गाय टूटी बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। […]

You May Like