भिंड। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को भिंड जिले के मेहगांव पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह दौरा पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित किया गया।
मेहगांव में प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद चौधरी और राहुल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भिंड शहर और ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक, मंडलम एवं नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नेताओं ने पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।