इंदौर अग्निकांड पर सीएम डॉ यादव ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि


भोपाल:इंदौर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की। साथ ही, हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस प्रकार की दुखद घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक होती हैं और पूरा प्रदेश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तत्परता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

Next Post

दोस्त के कमरे में ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने पहले पहचान का फायदा उठाया और फिर मोबाइल लौटाने के बहाने उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि पीड़िता के […]

You May Like