श्री साई मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा,संचालक गिरफ्तार

सिंगरौली । शहर के काली मंदिर रोड स्थित श्री साई मेडिकल स्टोर पर बैढ़न पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों और इंजेक्शनों का अवैध कारोबार पकड़ा है।

पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक अशोक सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पिता स्व. रामचंद्र सिंह चौहान निवासी गनियारी थाना बैढ़न को गिरफ्तार किया है। दुकान से कुल 438 नशीली गोलियां और 19 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। जप्त दवाइयों की अनुमानित कीमत 4,476 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काली मंदिर रोड स्थित श्री साई मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दुकान पर दबिश दी। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देश पर एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा एवं सीएसपी हेमंत कुमार की निगरानी में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। इसमें उनि आरडी बंसल, एएसआई पप्पू सिंह, अरविंद द्विवेदी एवं महिला प्रआर रानी सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

400 से अधिक मिली गोलियां एवं 19 इंजेक्शन

तलाशी के दौरान 32 पीवाईईईवॉन स्पास और 320 प्रॉक्सीको स्पास टैबलेट बरामद हुईं। दोनों में ट्रामाडोल 50 एमजी की मात्रा बताई गई है। इसके अलावा अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 67 गोलियां तथा पेंटाजोसिन 30 एमजी वाले 19 इंजेक्शन मिले। इस तरह कुल 419 गोलियां और 19 इंजेक्शन जप्त किए गए। संचालक से दवाइयों के वैध लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है।

Next Post

टोल वसूली जारी,सड़क बदहाल

Wed Nov 11 , 2026
सिंगरौली । बरगवां से निगाही मोड़ तक फोरलेन सड़क की बदहाली अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। सबसे खराब स्थिति निगाही से नौगई के बीच बनी हुई है, जहां सड़क की हालत देखकर यह सवाल […]

You May Like