कीव, 23 मार्च (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार रात हुए रूसी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि मारे गए लोगों में पांच वर्षीय एक लड़की और उसका पिता भी शामिल हैं।ड्रोन पूर्वी द्निप्रोव्स्की और मध्य पोडिल्स्की जिलों में अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचाया, जिससे आग लग गई। कीव के तीन अन्य जिलों से भी नुकसान और आग की खबरें आईं।
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने 147 लड़ाकू और प्रक्षेपित किया।
