यादव भोपाल स्मार्ट सिटी के नवनिर्मित आवासों का कल करेंगे लोकार्पण

भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 मार्च मंगलवार को शाम 5 बजे भोपाल स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के नवनिर्मित शासकीय आवासों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह टीटी नगर में होटल पलाश के सामने आयोजित होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने 364 जी टाइप आवास का निर्माण किया है। इन आवासों के निर्माण की लागत 116 करोड़ 26 लाख रूपये है। इन आवासों का निर्माण 3 टॉवरों में किया गया है। प्रत्येक टॉवर 13 मंजिल के हैं। जिन आवासों का लोकार्पण होगा वे प्रथम चरण में बनाये गये हैं। परिसर में कुल 700 शासकीय आवासों का निर्माण किया जाना है। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित हो रही है।

 

Next Post

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पांच मई तक

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी पांच मई तक की जायेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये के अलावा […]

You May Like