उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नाग पंचमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 7,02,469 तक पहुंच गया, जो रिकॉर्ड संख्या है। इस दौरान भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह और कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया और प्रदेश व जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। नाग पंचमी के अवसर पर महाकाल मंदिर में दिनभर आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।
Next Post
सिंगरौली में उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, साहसी युवक ने बचाई जान
Mon Aug 17 , 2026
सिंगरौली। रात भर हुई तेज बारिश के बाद नदी-नाले और रपटे उफान पर हैं। इसी बीच सोमवार सुबह मोरवा रेलवे स्टेशन के पास मोरवा-चितरंगी मार्ग पर एक युवक तेज बहाव वाले नाले को बाइक से पार करने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गया। नाला पार करते समय अचानक […]

You May Like
-
10 months ago
छत गिरने के खतरे में खुले आसमान के नीचे पढ़ाई
-
1 month ago
प्रतिष्ठानोंं से लिए मिठाई के नमूने
-
2 years ago
न भवन, न प्रशिक्षण संसाधन, न पर्याप्त स्टाफ