भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र एवं शस्त्र के अधिष्ठाता हैं और न्याय व वीरता के प्रतीक माने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की कि उनके आशीर्वाद से समाज में धर्म, साहस और न्याय की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मुख्यमंत्री ने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में सफलता के नए द्वार हमेशा खुले रहें और समृद्धि का कभी अंत न हो।
