नर्मदापुरम। संभाग आयुक्त एवं पचमढ़ी क्लब अध्यक्ष कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में पचमढ़ी क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब की कार्यकारिणी समिति के चुनाव, वित्तीय व्यवस्था, मरम्मत कार्य एवं सौंदर्यीकरण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सीसीएफ अशोक कुमार, कलेक्टर सोनिया मीना, एसपी डॉ. गुरकरन सिंह, ब्रिगेडियर तामोजित विश्वास सहित अनेक प्रशासनिक व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्री तिवारी ने कहा कि सभी विभागों के समन्वय से क्लब का संचालन सुनियोजित होगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्लब को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
पचमढ़ी क्लब की बैठक: विकास और सौंदर्यीकरण पर मंथन
