जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगाँठ जिले भर में हर्ष, उमंग और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। आजादी के जश्न में शहर डूबा हुआ है जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण किया। समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ. मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री सिंह ने ध्वजारोहण करने के बाद कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के साथ खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया. समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया.
समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राज्य की जनता के नाम संदेश का सीधा प्रसारण हुआ। मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी समारोह में स्वतंत्रता दिवस का बधाई संदेश दी। श्री सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि सिंह द्वारा समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देश का 80 वां स्वतन्त्रता दिवस जिला मुख्यालय दिवस सहित जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
