सजायाफ्ता बंदी की मौत, होगी न्यायिक जांच

जबलपुर: हत्या प्रकरण में सजायाफ्ता बंदी की केन्द्रीय जेल में अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह 5:30 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में लिया है इस मामले की न्यायिक जांच भी होगी।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय जेल जबलपुर से जेल प्रहरी अनुराग शर्मा ने सूचना दी कि दंडित बंदी सुनील कुमार पिता स्व. संतोखीलाल साहू उम्र लगभग 54 वर्ष निवासी बजारा थाना बजाग जिला डिण्डौरी को प्रकरण क्रमांक 73/2015 अपराध धारा 302 , 449 में  न्यायालय सत्र. न्यायाधीश डिण्डौरी द्वारा पारित निर्णय 24 जून 2016 को आजीवन कारावास एवं 1 वर्ष सश्रम कारावास व जुर्माना 10 हजार रूपये जमा न करने पर 10 माह,1 माह सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया गया था। 25 फरवरी को बंदी का स्वास्थ्य खराब होने पर जेल चिकित्सक द्वारा जांच एवं उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज रेफर किये जाने पर जेल बल की अभिरक्षा में मेडिकल काॅलेज मे भर्ती कराया गया था, दौरान उपचार के शुक्रवार सुबह लगभग 5-30 बजे बंदी सुनील कुमार साहू की मौत हो गयी।

Next Post

सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Fri Feb 28 , 2025
जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत इमलिया मोड़ पेट्रोल पम्प के पास बीती रात सड़क हादसे में घायल ने इलाज के दौरान विक्टोरिया अस्पताल में दम तोड दिया। पुलिस ने बताया कि इमलिया मोड़ पेट्रोल पम्प के पास अधारताल में मेन रोड़ में  ओमकार अहिरवार 52 वर्ष निवासी इमलिया मोड़ अधारताल केा सड़क दुर्घटना […]

You May Like