चित्रकूट: लगातार बारिश से उफानी मां मंदाकिनी, रामघाट की 8 सीढ़ियां डूबीं, प्रशासन अलर्ट

चित्रकूट, लगातार हो रही बारिश के कारण चित्रकूट की प्रसिद्ध मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक 4 फीट तक बढ़ गया है। नदी उफान पर आने से रामघाट की आठ सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब गई हैं।

नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एहतियात के तौर पर रामघाट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने और नदी किनारे सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे सेल्फी या स्नान न करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Next Post

पुष्कर जोग ने यूके में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू की

Fri Jul 10 , 2026
मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) अभिनेता पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में कर रहे हैं। पुष्कर ने इंस्टाग्राम पर सेट से क्लैपबोर्ड की एक झलक शेयर करते […]

You May Like

Play sound