बीएचईएल कर्मचारियों ने हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता में बिखेरा प्रतिभा का रंग

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में राजभाषा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार और विकास के उद्देश्य से हिन्दी मास 2026 के अंतर्गत सभी वर्गों के कर्मचारियों के लिए हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कुल 18 स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें उत्पादकता, गुणता, हिन्दी, प्रबंधन सहित विभिन्न समसामयिक एवं सार्थक विषयों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कविता हृदय से निकलती है और सीधे श्रोताओं के हृदय तक पहुंचती है। उन्होंने कविता पाठ को तनाव कम करने का एक प्रभावी माध्यम भी बताया।

विशिष्ट अतिथि अपर महाप्रबंधक (सीएमएम) पी.के. झा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि बीएचईएल के कर्मचारी तकनीकी दक्षता के साथ-साथ शब्दों को रचनात्मक रूप देने की अद्भुत क्षमता भी रखते हैं।

निर्णायक नीतू धमीजा ने प्रस्तुत रचनाओं की गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन-राजभाषा एवं सीआईएसएफ समन्वयक) पूनम साहू ने किया।

 

Next Post

जवाहर रोड पर धूल के गुबार से राहगीर परेशान, दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें

Mon Aug 31 , 2026
छतरपुर। शहर की प्रमुख और व्यस्ततम सड़कों में शामिल जवाहर रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया और ई-रिक्शा चालकों के लिए गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। […]

You May Like