प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 45 शिक्षकों को किया सम्मानित

इटारसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा कविवर पं. भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों की महिमा का गुणगान किया और ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।

सम्मानित शिक्षक

सुरेश कुमार रघुवंशी, सुरेश कुमार चिमानिया, विवेक साहू, डॉ. संजय आर्य, श्रीमती शोभना शर्मा, श्रीमती खुशबू यादव, अंशुल चौधरी, श्रीमती चंद्रकला बड़कुल, सुश्री अनीशा शेख, हरीश कुमार मालवीय, प्रीति सेन, श्रीमती मोहिनी परसाई, कुमारी क्षमा धीमन, श्रीमती कमला पाल, श्रीमती प्रदीप्ति मालवीय, श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा, कु. सेवंती पाल, भारती बाबरिया, अंकिता मालवीय, नीलेश पगारे, श्रीमती अर्चना बड़कुर, अर्चना मोरैया, संगीता शर्मा, श्रीमती रचना सोलंकी, किरण साकल्ले, चंद्रेश मालवीय, श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्रीमती कोमल मालवीय, श्रीमती सोनू पटेल, कुमारी नीलेश दाहिया, मनोज कुमार दुबे, मौसमी खरे, करूणा गीद, मोनिका चतुर्वेदी, श्रीमती सरिता राव, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी पाण्डेय, श्रीमती अनामिका घिडोडे, मुग्धा नाईक और श्रीमती संगीता मुद्गल।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मंजू ठाकुर ने किया और आभार प्रदर्शन सचिव प्रदीप जैन ने व्यक्त किया।

 

Next Post

ज्ञापन: रघुवंशी समाज ने बाबुओं पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी

Fri Sep 12 , 2025
सिवनी मालवा। सकल रघुवंशी समाज ने तहसीलदार को नर्मदापुरम कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसडीएम कोर्ट में पदस्थ बाबुओं पर आरोप लगाया कि वे बिना लेन-देन कोई कार्य नहीं करते। समाज का कहना है कि किसानों से जुड़े कई प्रकरण दो-दो वर्षों से लंबित हैं, जबकि ‘सेवा शुल्क’ […]

You May Like