ग्वालियर: लोकतंत्र, संविधान एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के तहत शिंदे की छावनी स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहर जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों एवं सोशल मीडिया विभाग के साथियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 8 अक्टूबर को अचलेश्वर महादेव मंदिर से फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक प्रस्तावित इंडिया गठबंधन के संयुक्त मार्च की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव सहित सभी उपस्थित नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सभी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
Next Post
महायुति में तनातनी के बीच दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, राज्य के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
Tue Oct 6 , 2026
नई दिल्ली, महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उठापटक और महायुति गठबंधन के भीतर मची खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण बैठक लगभग एक घंटे तक चली, जिसके बाद राज्य के राजनीतिक […]

You May Like
-
10 months ago
रीवा में हर्षोल्लास से मनाई गई गीता जयंती
-
2 months ago
अनियमितताओं को रोकने मेडिकल दुकानों का निरीक्षण